Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हमले के बाद पांच सदस्यीय टीम रवाना

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अगरतला कार्यालय पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद एक वरिष्ठ टीम त्रिपुरा रवाना हुई है

08 Oct 2025

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हमले के बाद पांच सदस्यीय टीम रवाना

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अगरतला कार्यालय पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद एक वरिष्ठ टीम त्रिपुरा रवाना हुई है। इसकी अगुवाई लोकसभा सांसद प्रतिमा मंडल कर रही हैं। टीएमसी की इस टीम में सांसद सायनी घोष, बिरबाहा हंसदा के साथ ही पार्टी प्रवक्ता कुनाल घोष और सुदीप राहा शामिल हैं। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव के भी अगरतला में टीम में शामिल होने की संभावना है।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उन राज्यों में हिंसा भड़काने के लिए अपनी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जहां उनकी सरकार है। उन्होंने कहा, बंगाल में हमें चुनाव के माध्यम से हराने में असफल रहने के बाद भाजपा अपनी ताकत दिखाने के लिए उन राज्यों में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है, जहां वह सत्ता में है। सांसद ने त्रिपुरा में हुए इस घटनाक्रम को “प्रतिशोध और कानूनहीन मानसिकता” का उदाहरण बताया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह हमला टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने याद दिलाया, 2021 में मेरी यात्रा के काफिले पर त्रिपुरा में भाजपा द्वारा नियुक्त गुंडों ने हमला किया था। वे लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन उनके कृत्य इसके मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।

टीएमसी की टीम का उद्देश्य त्रिपुरा में स्थिति का जायजा लेना, प्रभावित कार्यकर्ताओं को सहयोग देना और इस मामले को राज्य प्रशासन के समक्ष औपचारिक रूप से उठाना है। अभिषेक बनर्जी ने कहा, धमकियां, हिंसा और प्रतिशोध हमें कभी चुप नहीं करा पाएंगे। लोकतंत्र और जनता की मंशा हमेशा दबंग राजनीति पर भारी रहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कार्यालय पर हमले के बाद पांच सदस्यीय टीम रवाना
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अगरतला कार्यालय पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद एक वरिष्ठ टीम त्रिपुरा रवाना हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News